फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के 22 दिन बाद घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
दुर्घटना का मृतक अशोक कश्यप। फाइल फोटो - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ में अनियंत्रित कैंटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए टनकपुर वार्ड संख्या पांच निवासी अशोक कश्यप (38) की करीब तीन सप्ताह बाद सोमवार रात मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने पिथौरागढ़ कोतवाली में तहरीर देकर दुर्घटना के आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पांच दिसंबर को बस अड्डे के तिराहे पर यह हादसा हुआ था। इसमें अनियंत्रित कैंटर की चपेट में आकर टनकपुर निवासी अशोक कश्यप एवं उसका साथी रोहित कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए था। पिथौरागढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। अशोक की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला बरेली यूपी के कस्बा भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया।
जहां 22 दिनों के उपचार के बावजूद उसकी हालत नहीं सुधरी। इसलिए दो दिन पूर्व रविवार को परिजन उसे टनकपुर स्थित घर ले आए। इसी बीच सोमवार रात अचानक तबियत बिगड़ने पर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मंगलवार को पंचनामा, पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया जबकि अशोक के घायल साथी रोहित हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें