चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाती
डॉ. जोशी का कहना है कि शिशु का पूरा शरीर पीला होने से पीलिया से मौत प्रतीत होती है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर से लेकर अन्य आपात चिकित्सकीय सुविधा होती है लेकिन जीप-टैक्सी से इमरजेंसी में बीमार को ले जाने से चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाती है। वहीं सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल को 108 सेवा के खराब होने की सूचना नहीं है।
गर्भवती महिला को छोड़कर लौट रही एंबुलेंस हुई खराब
एक गर्भवती को रविवार तड़के अस्पताल छोड़कर लौट रही यह एंबुलेंस भिंगराड़ा के पास खराब हो गई। रीठा साहिब की एंबुलेंस ने रविवार तड़के गर्भवती पूनम देवी को लोहाघाट पहुंचाया लेकिन वापसी में एंबुलेंस का इंजन खराब हो गया। लधिया घाटी क्षेत्र में रीठा साहिब में आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस है लेकिन जुलाई से यह एंबुलेंस तीन बार खराब हो चुकी है।
ये भी पढ़ें...Himalaya Crisis Series: हिमालय में सुरंगों का जाल बन न जाए जंजाल, पर्यावरणविद् चिंतित, भूकंप बन सकता है खतरा
रीठा साहिब की आपात सेवा 108 की एंबुलेंस में इंजन खराब होने से भिंगराड़ा में खड़ी है। इसे भेजा जा रहा है। इस एंबुलेंस के ठीक न होने तक रीठा साहिब की कॉल को पाटी की एंबुलेंस के जरिये पूरा किया जाएगा।
- कमल शर्मा, जिला प्रबंधक, आपात सेवा 108, चंपावत।