फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में चारों ओर सिर्फ रोने की आवाजें: किच्छा में दर्दनाक था हादसे का वो मंजर, रुला देगी चश्मदीदों की जुबानी

Mon, 29 Aug 2022 04:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शक्तिफार्म (अल्मोड़ा)

सार

रविवार को सोहन सिंह के ट्रैक्टर-ट्राली में 50 से अधिक श्रद्धालु सुबह करीब नौ बजे गांव से रवाना हुए थे। छुट्टी का दिन होने के कारण इन श्रद्धालुओं में कई बच्चे भी शामिल थे। सिरसा के पास नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर की टक्कर में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत का पता चल सका है।
विज्ञापन
किच्छा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा मोड़ पर हुए हादसे में किसी ने अपना बच्चा गंवाया तो किसी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। गांव में चारों ओर सिर्फ रोने की ही आवाजें सुनाई दे रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रत्येक रविवार को गांव से श्रद्धालु उत्तमनगर स्थित गुरुद्वारे सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर सत्संग आदि कार्यक्रमों के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


इस रविवार को भी गांव के सोहन सिंह के ट्रैक्टर-ट्राली में 50 से अधिक श्रद्धालु सुबह करीब नौ बजे गांव से रवाना हुए। छुट्टी का दिन होने के कारण इन श्रद्धालुओं में कई बच्चे भी शामिल थे। सिरसा के पास नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर की टक्कर में तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत का पता चल सका है।

सत्संग के लिए बसगर गांव के भजन सिंह और उसकी पुत्री सुमन कौर ट्रॉली में सवार थे। सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक सोहन सिंह अपनी पत्नी गुरनाम कौर, पुत्र जसविंदर सिंह और पिता महेंद्र सिंह को भी अपने साथ ले जा रहा था। हादसे में सोहन की पत्नी गुरनाम कौर की जान चली गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव की उपप्रधान रजनी कौर और उसका पुत्र आर्यन भी सवार थे। हादसे में रजनी कौर तो बाल-बाल बच गई लेकिन बेटा आर्यन काल का शिकार हो गया।
विज्ञापन

सिडकुल में मजदूरी करने वाले गुरमेज सिंह का बेटा आकाश सिंह अपनी दो बड़ी बहनों के गया था। हादसे में आकाश की जान भी चली गई। इसी तरह श्रमिक जसवंत सिंह की पत्नी जसविंदर कौर (36) अपनी बेटी कोमल को साथ लेकर गुरु घर के लिए रवाना हुई थी, हादसे में जसविंदर कौर हादसे की भेंट चढ़ गई। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। गांव में चारों ओर सिर्फ रोने की ही आवाज सुनाई दे रही है। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने पीड़ितों के घर पहुंच कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
 

तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने पीड़ितों को ढाढ़स बंधाया
शक्तिफार्म। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ ओम प्रकाश, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू सहित कई पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। एसपी ने कहा कि हादसे में घायल श्रद्धालुओं के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाज के अभाव में किसी की मौत नहीं होगी। उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव सहायता के लिए शासन स्तर पर बात करने का आश्वासन दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, मयंक अग्रवाल, विश्वजीत हालदार, उत्तम दास, महेश कुमार आदि भी मृतक व घायलों के घर पहुंचे। 

ये भी पढ़ें...खैरुलनिशा के खूंखार इरादे: चंद पैसों के लिए बेटी संग मिलकर रची साजिश, पति को कागज पर किया मुर्दा घोषित
विज्ञापन

घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी : चुघ
उत्तमनगर गुरुद्वारे के पास दुर्घटना में घायल संगत के इलाज का खर्च गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी उठाएगी। प्रबंधक कमेटी ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए घायलों को सभी तरह की सहायता देने का निर्णय लिया है। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरबंस सिंह चुघ ने घायलों के इलाज का खर्च गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उठाने का निर्णय लिया है। कमेटी के डायरेक्टर घटनास्थल तथा अस्पतालों में पहुंच गए हैं। घायलों के परिजन उनसे संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं। बताया कि हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, बहेड़ी और बरेली के अस्पतालों से घायलों के इलाज के लिए बात की है। उन्होंने सहायता के लिए 90271-74052 एवं 99174-73401 मोबाइल नंबर भी जारी किया है। परिजन इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें