फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाली उमरिया मेरी, कन्हैया हमसे ना खेलो होली...

Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट के समीप सेरीगैर में बैठकी होली का आयोजन किया गया। होल्यारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। मंगलवार की रात को सेरीगैर के मदन सामंत के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सामूहिक गणपति वंदना तेरी जय हो जय गणराज, तेरा आज सभा में अभिनंदन के साथ होली का शुभारंभ किया। होल्यार पूर्णानंद लोहनी ने बाली उमरिया मेरी, कन्हैया हमसे ना खेलो होली, भगीरथ सामंत ने अब हमसे रहा ना जाय, मुरलिया की धुन सुन कर, मदन कलौनी ने मां तेरा दर तो हकीकत में दुखियों का सहारा है, ईश्वर बोहरा ने राधिका गोरी से, बृज की छोरी से, मैय्या करा दे मेरो ब्याह और प्रज्ञा बोहरा ने तुम उठो सिया श्रृंगार करो, शिव धनुष राम ने तोड़ा है होली सुनाई। इसके अलावा कुंदन पाटनी, राकेश धौनी, ईश्वर गिरी, मदन कलौनी, चंचल सामंत, राजपाल सामंत, विक्रम सामंत भीम पंत, कमल बोहरा, लक्ष्मण सिंह, हयात सिंह प्रकाश सिंह, प्रेम सामंत, खीम सिंह ने भी गीत पेश किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें