फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: परिजनों के सुपुर्द किया युवक का शव

Sat, 24 Feb 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने बल्लभ नगर काॅलोनी पीलीभीत (यूपी) निवासी श्याम वशिष्ठ (23) का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार बीते शुक्रवार को श्याम का शव संदिग्ध हालात में एक होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के पिता हरि राम ने बताया कि उनका बेटा बी.टेक तृतीय वर्ष का छात्र था। वह ब्रेड लेने की बात कहकर घर से स्कूटी लेकर निकला था। उन्होंने बताया कि उसने 21 फरवरी को 34 हजार और 22 फरवरी को 1.20 लाख की राशि किसी अज्ञात के पेटीएम खाते में डाली थी। वह परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला यूपी का होने के कारण परिजनों को पुलिस ने रिपोर्ट पीलीभीत लिखाने को कहा है। संवाद
विज्ञापन


जमीन विवाद में एक-दूसरे पर तानी पिस्तौल और बंदूक

चंपावत। जिला मुख्यालय के भैरवा चौराहे पर दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने बंदूक और पिस्तौल निकालकर एक-दूसरे पर तान दी। शुक्रवार देर शाम जिला मुख्यालय के भैरवा में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने बंदूक तो दूसरे पक्ष ने पिस्तौल निकाल ली। मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों लोग आपस में चाचा-भतीजे हैं। विवाद को देखकर एक पक्ष के लोगों ने समझदार दिखाई और बंदूक को विवादित आदमी से छीनकर कोतवाली में जमा कराया। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि बंदूक और पिस्तौल को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि मामले की जांच एसएसआई भुवन चंद्र आर्या को सौंप दी है। संवाद

शराब बेचने वाला गिरफ्तार

पिथौरागढ़। थाना जाजरदेवल पुलिस टीम ने हेड कांस्टेबल गोविंद वर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पंडा मन्नू होटल में ढाबा संचालक मीन बहादुर निवासी पुरचौड़ी अंचल महाकाली जिला बैतड़ी नेपाल को ढाबे में शराब बेचने पर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडे ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले पंकज कुमार निवासी हुड़ेती को दबोचकर वाहन सीज किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चेतन कुमार निवासी विरखम, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। पिथौरागढ़ पुलिस के एसआई बसंत पंत ने हिमांशु महर निवासी कुमौड़, हेमराज खड़ायत निवासी मड़खड़ायत को नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन



वारंटी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल एसआई प्रकाश पांडे के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह और गोविंद वर्मा ने न्यायालय से धारा-323/504/506 के गैर जमानती वारंटी अनूप सिंह को लछैर तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। संवाद


महिला से ठग लिए 2,60,000 रुपये

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट निवासी एक महिला से ठगों ने यूपीआई के माध्यम से 2,60,000 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने ठगी के आरोपी को ग्वालियर जाकर नोटिस दिया। 10 नवंबर 2023 को गंगोलीहाट निवासी प्रेमा देऊपा ने थाने में तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बहू के खाते से यूपीआई के माध्यम से 2,60,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में धारा 420 में मुकदमा दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी पनार एसआई हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी राज जोशी निवासी सिंधिया नगर जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) को घर जाकर धारा 41क का नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने की हिदायत दी। संवाद

अनियंत्रित हो सड़क पर गिरने से बाइक में लगी आग

बनबसा (चंपावत)। टुकटुक से टकराने के बाद अनियंत्रित बाइक में आग लग गई। पुलिस ने दमकल बुलाकर बाइक की आग बुझाई। गनीमत रही कि बाइक सवार को मामूली चोट आई है। बाइक में आग लगने से वहां एनएच पर अफरातफरी मच गई। शनिवार देर शाम को चंदनी निवासी चंद्र बहादुर चंद बनबसा से सामान लेकर बाइक (यूके 03 बी 0476) से घर लौट रहा था। चंदनी के पास एनएच पर आगे चल रहे टुकटुक से बाइक टकरा गई। बाइक के सड़क पर गिरने से उठी चिंगारी से बाइक ने आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर बाइक की आग बुझाई। इसी बीच प्रभारी एसओ जितेंद्र बिष्ट ने बाइक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि बाइक चालक के पैर पर हल्की चोट है। इलाज के बाद बाइक चालक मौके पर पहुंच गया था। समाचार लिखे जाने मामले में पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें