फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य की योजनाएं डीबीटीएल मोड में चलेंगी

Wed, 15 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
केंद्र और राज्य की योजनाएं डीबीटीएल मोड में चलेंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्र और राज्य पोषित योजनाएं आगामी वित्तीय वर्ष से डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रांसफर (डीबीटीएल) मोड से संचालित की जानी है। जिसके लिए शत प्रतिशत लाभार्थियों के आधार कार्ड नंबर को बैंक खातों से लिंक किया जाना अनिवार्य है। बुधवार को मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह तथा सचिव अमित नेगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आधार कार्ड सींडिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश डीएम और सीडीओ को दिये। 
विज्ञापन


केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने दूरस्थ क्षेत्रों में आधार कार्ड शिविर लगाकर शत प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड से अब दूरस्थ क्षेत्रों के सबसे गरीब लोग ही बचे हुए है जो कि केंद्र और राज्य योजनाओं के पात्र लाभार्थी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराते समय आधार कार्ड से वंचित लोगों को आधार कार्ड की उपयोगिता के प्रति जागरूक करें। अपर जिलाधिकारी जेएस राठौर ने मुख्य सचिव को बताया कि आज तक दो लाख, सात हजार, 774 लोगों के आधार कार्ड बनाये जा चुके हैं, जिसमें से 28 हजार, 92 लोगों के आधार नंबर बैंक से सीडिंग कर लिये गये है। वीसी में डीडीओ विवेक उपाध्याय, मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल, डीएचओ एचसी तिवारी, लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत आदि शामिल रहे।


फसल बीमा की धीमी प्रक्रिया पर चिंता जताई
चंपावत। फसल बीमा की धीमी प्रक्रिया पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्य सचिव ने कैंप लगाकर किसानों को जागरूक कर किसानों के हित को सुरक्षित करने के निर्देश लीड बैंक प्रबंधक को दिये। उन्होंने फसल बीमा का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी फसलों और सब्जियों का अनिवार्य रूप से बीमा कराने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी और डीएचओ को दिये। उन्होंने पीएम मुद्रा सहित केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जन-धन के तहत खोले गए शत प्रतिशत खाते
चंपावत। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव को बताया गया कि पीएम मुद्रा योजना के तहत 126 लाभार्थियों को 49.45 लाख तथा तरूण श्रेणी के तहत 12 लाभार्थियों को 68.94 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 9180 तथा प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना के तहत 43,664 लोगों के खाते खोले गये है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत जिले से शतप्रतिशत परिवारों (53953) के खाते खोल लिये गये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें