लोहाघाट में कन्या धन योजना के लाभ के लिए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी के राज
- फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। गौरा देवी कन्याधन योजना से वंचित छात्राओं ने कोविड दिशा-निर्देशों और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आमरण अनशन स्थगित कर दिया है। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के जरिये सीएम को ज्ञापन भेजकर हक नहीं मिलने पर अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी दी।
शनिवार को आम आदमी पार्टी नेता राजेश बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम परिसर पहुंचीं 40 छात्राओं ने आमरण अनशन के कार्यक्रम को टाल दिया। छात्राओं का कहना था कि 2017 व 2018 में इंटर पास छात्राओं को योजना के तहत 51 हजार रुपये की राशि नहीं देकर नाइंसाफी की गई है। इसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगी। छात्राओं ने ज्ञापन देकर सरकार को चेताया है। इस मौके पर राहुल सती, भास्कर बिष्ट, रतन सिंह, तुलसी बिष्ट, कुसुम फर्त्याल, मनीषा मेहता आदि थे।