बनबसा शिशु मंदिर स्कूल में पौधा रोपण करते सुंदरम मीणा। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। नेचर ग्रीन फ्यूचर संस्था के संस्थापक सुंदरम मीणा वर्तमान भारत का परिचय एवं पर्यावरण संरक्षण साइकिल यात्रा पर निकले हैं। बृहस्पतिवार को मीणा ने पूर्णागिरि धाम के दर्शन किए। धरा को हरा-भरा करना उनका एकमात्र उद्देश्य है।
प्रतापगढ़ यूपी निवासी मीणा मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। सुंदरम मीणा सात अप्रैल से पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर लखनऊ से साइकिल यात्रा पर निकले हैं। बुधवार को कुमाऊं पहुंचे मीणा ने बनबसा एवं टनकपुर शिशु मंदिर स्कूल में पौधरोपण किया।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, प्रधानाचार्य कुंडल सिंह कार्की, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी आदि ने उनका स्वागत किया। बृहस्पतिवार को उन्होंने मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन किए। इसके बाद वह लोहाघाट स्थित विश्वविख्यात मायावती आश्रम के लिए रवाना हो गए। हिमाचल प्रदेश में भी उनके जाने की तैयारी है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य पूरा होने के बाद उनकी यात्रा का समापन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर होना प्रस्तावित है।