फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

विज्ञापन
शारदा नदी में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर शारदा नदी में स्नान के लिए मंगलवार को दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने टनकपुर में डेरा जमाया। करीब बीस हजार भक्तों ने शारदा में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि शक्तिपीठ एवं नेपाल स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। मंगलवार को यूपी के बरेली, पीलीभीत, कासगंज, शहजहांनपुर आदि जगहों से आए श्रद्धालुओं ने शारदा नदी में स्नान कर पुण्य कमाया। सुबह तड़के से चला स्नान का सिलसिला दिनभर जारी रहा। टनकपुर शारदा घाट के अलावा बूम, बैराज, खेतखेड़ा घाट पर भी लोगों ने स्नान किया।
इस मौके पर कई श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी का दान भी किया। मंगलवार को कई जगहों पर लगे भंडारे का भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रशासन ने सुरक्षा के तहत नदी तट पर तैराकों के अलावा सुरक्षा इंतजाम किए थे। उधर, ब्यानधूरा बाबा मंदिर में भी भक्तों ने रातभर जागरण व भजन कीर्तन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें