फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव की आराधना से मिलता है मोक्ष: पं. इंद्रदेव

विज्ञापन
टनकपुर में आमबाग भूमिया मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा का बखान करते कथावाचक पं. इंद्रदेव पांडे - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
आमबाग के भूमिया मंदिर में शिव महापुराण कथा जारी है। आसपास के क्षेत्रों से कथा सुनने को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दूसरे दिन कथावाचक पं. इंद्रदेव पांडेय ने भगवान शिव के लिंग वेर स्वरूप का बखान किया।
विज्ञापन

कथा वाचक पं. पांडेय ने कहा कि लिंग निष्कल, निराकार रूप और वेर सकल, काकार, मूर्ति रूप की उपासना से चतुवर्ग अर्थात धर्म, कर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि शिव पुराण में कलियुग के पापकर्म से ग्रसित व्यक्ति को मुक्ति के लिए शिव-भक्ति का मार्ग सुझाया गया है। मनुष्य को निष्काम भाव से अपने समस्त कर्म शिव को अर्पित कर देने चाहिए।
उन्होंने शिव के महात्म्य का बखान करते हुए कहा कि इस प्रसंग में चंचुला नामक पतिता स्त्री की कथा का वर्णन है जो शिव पुराण सुनकर स्वयं सदगति को प्राप्त होती है। अपने कुमार्गगामी पति को भी मोक्ष दिला देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कथा सुनने वालों को उपवास न रखने के लिए कहा गया है क्योंकि भूखे पेट कथा में मन नहीं लगता है। गरिष्ठ, बासी, वायु विकार उत्पन्न करने वाला भोजन वर्जित बताया गया है। पं. देवी दत्त तिवारी के पौरोहित्य में चल रही कथा के आयोजन में शेरी चंद, हरीश कांडपाल, रमेश पंत, जमनी चंद, देव चंद, प्रेम चंद, गिरीश जोशी, मोहिनी चंद, दुर्गा देवी, पार्वती, जानकी, ऊषा देवी, भावना, बसंती देवी पप्पू आदि लोग सहयोग दे रहे हैं। संवाद

टनकपुर के आमबाग भूमिया मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा सुनते भक्त।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें