फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभावना के अनुरूप काम कर रही है सरकार: बिष्ट

विज्ञापन
टनकपुर में उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट का स्वागत करते भाजप - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान किया। लोनिवि विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक दीपू की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिष्ट ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में दोनों सरकारें जन भावना के अनुरूप बेहतर काम कर रही हैं। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता में बिष्ट ने कहा कि वन पंचायतों की ऐसी संरचना तैयार की जा रही है कि जंगलों पर निर्भर गांवों के लोगों को उसका लाभ मिले। वर्तमान में प्रदेश में करीब 70 फीसदी वन पंचायतें निष्क्रिय हैं। वन पंचायतों को वन संपदाओं के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। प्रदेश की सभी 12 हजार 168 वन पंचायतों में एक कर्मचारी तैनात करने की तैयारी है ताकि वन पंचायतों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि जंगल से लगे गांवों के लोगों को हक-हकूक दिए गए हैं लेकिन जानकारी के अभाव में लोग उसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जल्द ही ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं जिससे लोगों को हक-हकूक और उनके अधिकारों का लाभ मिल सके। बिष्ट रविवार को टनकपुर में रात्रि विश्राम कर सोमवार सुबह आठ बजे चंपावत के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

-स्वागत कार्यक्रम में ये कार्यकर्ता थे मौजूद
भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह महरा, मंडी समिति चेयरमेन राम दत्त जोशी, जिला पंचायद सदस्य किरन देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, रोहिताश अग्रवाल, हरीश भट्ट, दिनेश प्रजापति, मुकेश जोशी, लक्ष्मण चंद लक्की, ग्राम प्रधान राधिका चंद, छीनीगोठ की प्रधान दीपा जोशी, बबलू गहतोड़ी, पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष भुवन पांडेय बनबसा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, अमजद हुसैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, विद्या जुकरिया आदि स्वागत कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें