गांधी मैदान में हरेला क्लब के उत्तरायणी मेले में बुधवार को सांस्कृतिक दलों के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। देर रात तक दर्शक थिरकते रहे। मेले का संचालन करते हुए डॉ. जेबी चंद ने शानदार छबेलियां गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। प्रसिद्ध गायक गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित गोस्वामी ने पिता के गाए गीत सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर किया।
बुधवार को मेले के पहले दिन उद्घाटन कार्यक्रम के बाद दिन में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। शाम को बाहर से आए सांस्कृतिक दलों ने मंच में कुमाऊंनी संस्कृति की छटा बिखेरी। खटीमा लोक कला केंद्र के कलाकारों ने कुमाऊंनी गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का बांधे रखा। वहीं लोहाघाट के भैरव दत्त राय एंड पार्टी के कलाकारों ने देर रात तक समा बांधा।
दर्शक कलाकारों के साथ जमकर थिरके। क्षेत्र के समाजसेवियों को क्लब ने सम्मानित किया। कुमाऊंनी संस्कृति का लुत्फ उठाने के साथ लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी चखा। आयोजन में हरेला क्लब के संरक्षक डॉ. दिनेश चंद्र पाठक, एडवोकेट शंकर दत्त गड़कोटी, दीनदयाल धामी, अध्यक्ष डीडी भट्ट, सचिव भुवन चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष अजय गुरूरानी, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र खर्कवाल, महेश पंगरिया, उमेद सिंह नेगी, कमल गड़कोटी, प्रताप सिंह बिष्ट, राजेंद्र खर्कवाल, डॉ. वीके जोशी, डॉ. प्रभा जोशी, विद्या जुकरिया, दीपा नरियाल, लक्ष्मी पांडेय, कल्पना धामी, रेखा पांडेय, सुनीता गहतोड़ी, जानकी कठायत, शांति भट्ट, शांति कापड़ी, गीता तिवारी, कुसुम जोशी, रीता कलखुड़िया, किशोर खर्कवाल, नवीन जुकरिया, विजय चंद, एलडी गहतोड़ी, उमेश डुंगरिया, केएन तिवारी, अनिल गड़कोटी, रवींद्र पांडेय, हेमंत कलखुड़िया, अमर सिंह कुंवर आदि सहयोग दिया।
फोटो 16 टीएनपी 01 पी से 06 पी तक।
शाम को नहीं चलने दिए हवाई झूले
टनकपुर (चंपावत)। हरेला क्लब के उत्तरायणी मेले की रौनक प्रशासन ने फीकी कर दी। मेले में हवाई झूले लगे थे लेकिन प्रशासन ने उन्हें चलाने की अनुमति नहीं दी। इससे आयोजक क्लब के कार्यकर्ताओं और झूलों के स्वामियों में मायूसी छायी रही। वहीं हवाई झूलों का लुत्फ उठाने की मंशा लेकर मेले में आए बच्चों को भी मायूस होना पड़ा। क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट ने बताया कि हवाई झूलों की अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन किया गया था लेकिन अनुमति नहीं दी गई। जबकि क्लब की ओर से मेले का करीब 15 लाख रुपये का इंश्योरेंश भी कराया गया है। प्रशासन ने दिन के समय तो झूले चलने दिए लेकिन शाम होते ही अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए झूलों का संचालन बंद करा दिया गया।
बारिश से प्रभावित हुईं व्यवस्थाएं
बृहस्पतिवार की दोपहर क्लब के कार्यकर्ता मेला शुरू कराने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे मेले की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं और मेला स्थल गांधी मैदान कीचड़ से लथपथ हो गया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एमडीएम की अंशिका अव्वल
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के एकल वर्ग में एमडीएम स्कूल की छात्रा अंशिका लोहिया अव्वल रही। जबकि जेएन पब्लिक स्कूल की छात्रा नेहा कोलियाल द्वितीय और नंदा कान्वेंट स्कूल के प्रकाश बत्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप वर्ग में नंदा कान्वेंट स्कूल प्रथम, एमडीएम स्कूल द्वितीय और पंकज शर्मा सरस्वती शिशु वाटिका तृतीय और जेएन पब्लिक स्कूल चतुर्थ स्थान पर रहा।