फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दैंण होया बदरी केदार हो...

Fri, 15 Nov 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत) । भारत-नेपाल सीमा स्थित नागार्जुन मंदिर में आयोजित नगरूघाट मेले का समापन हो गया। मेले में भारत व नेपाल से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने नागार्जुन बाबा का आशीर्वाद लिया। देर रात तक विभिन्न गांवों से देव जत्थों के आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगदीश कलौनी की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ डीएम नवनीत पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने किया। दर्पण कला मंच के दल नायक भूपेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आए कलाकारों ने दैंण होया बदरी केदार हो वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। टीम के कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली गीतों पर शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। शुक्रवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भारत सहित नेपाल से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने काली और सरयू के संगम नगरूघाट में पर्व स्नान किया। मेला समिति के अध्यक्ष कलौनी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. सतीश पांडेय, ईश्वर सिंह बोहरा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें