लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के हरखेड़ा धौनी शिलिंग में चल रहे इगास महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रसिद्ध लोक गायक इंदर आर्या की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूरज सिंह ढेक ने किया। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक इंदर आर्या ने प्रस्तुत गीत सांवरी-सांवरी त्यर खुट का झांवरी, एके 47 हाथ मां, ठुमुक-ठुमक जब हिटैछी तू पहाड़ी बाटा मां आदि गीतों पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने लगे। दीक्षा तोम्क्याल ने शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी। रुमझुमा के डांस डायरेक्टर रोहन राजपूत के नेतृत्व में आए कलाकारों ने रिद्धी-सिद्धी, अकाल मृत्यु, झुमकी, लस्के कमर, ढपली वाले, एडी मारके नाची आदि गीतों पर प्रस्तुत कार्यक्रम सराहा गया विशिष्ट अतिथि हरगोविंद बोहरा, आनंद सिंह अधिकारी, प्रकाश राय, सुभाष बगौली, राजू गड़कोटी, जीवन मेहता, प्रकाश राय, दानू सुतेड़ी और विवेक ओली रहे। इस मौके पर संरक्षक दीपक नाथ, देवेंद्र सिंह अधिकारी, युगल किशोर धौनी, मनोहर नाथ गोस्वामी, दरबान सिंह, खीमराज धौनी, नर सिंह धौनी, मनोज सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे।