फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बारिश से फसलें बर्बाद, किसान मायूस

Tue, 17 Sep 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विगत सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश से जिले के किसानों की नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने समूचे क्षेत्र को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


किसान यूनियन अध्यक्ष राजकिशोर साह ने कहा कि तीन दिन तक लगातार बारिश से चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी में आई आपदा से खेतों में धान, मक्का, राजमा, अदरक, मूली और मिर्च आदि फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
वहीं नवीन करायत, उर्वादत्त चौबे, गंगा दत्त का कहना है कि या तो किसानों को आपदा से हुए आर्थिक क्षति का मुआवजा दिया जाए या फिर किसानों का ऋण माफ कर दिया जाए। किसान यूनियन ने चंपावत जिले को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें