फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हुड्डी नदी के उफनाने से हेलागोठ में वायरक्रेट्स टूटे

Tue, 17 Sep 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सप्ताह भर पूर्व हुड्डी नदी के उफनाने से चंदनी ग्रामसभा के हेलागोठ गांव में कई बीघा भूमि भू कटाव की भेंट चढ़ गई है। सिंचाई विभाग के बनाए वायरक्रेट्स भी जगह-जगह टूटने से खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द क्षतिग्रस्त वारक्रेट्स दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 बीघा जमीन भू कटाव की भेंट चढ़ गई है। इससे किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। गांव के मुखिया हरीश सिंह तड़ागी ने बताया कि शासन-प्रशासन की अनदेखी से हेलागोठ के ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पीड़ितों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने के अलावा क्षतिग्रस्त वायरक्रेट्स बनाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें