फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से नेपाल को कपड़े की तस्करी जोरों पर

Sun, 23 Aug 2015 10:52 PM IST
विनोद काला/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो वर्षों से भारत से नेपाल को कपड़े की तस्करी में खासा इजाफा हुआ है। पिछले पांच माह में एसएसबी ने 24 लाख रुपये से अधिक का कपड़ा पकड़ कस्टम के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


नेपाल में भारतीय कपड़े की बढ़ती मांग को देखते हुए पिछले दो वर्षों से भारत से कपड़े की तस्करी खासी बढ़ी है। पर्दे के पीछे तस्कर इस काम को कैरियरों के जरिए कर रहे हैं। भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा तस्करों के लिए वरदान है। तस्करी के लिए वे जंगल और चोर रास्तों का उपयोग करते हैं। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर ने बताया कि तस्कर घने जंगल और अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर फरार हो जाते हैं, लेकिन तस्करी का सामान एसएसबी के हत्थे चढ़ जाता है।

एसएसबी ने 24.86 लाख का कपड़ा पकड़ा
एसएसबी ने 9 अप्रैल को 1.4 लाख, 25 अप्रैल को 1.5 लाख, 27 अप्रैल को 1.5 लाख, 30 अप्रैल को 3.5 लाख 7 मई को 1.5 लाख और 15 मई को 6.5 लाख, 1 जुलाई को 1 लाख, 11 जुलाई को 2 लाख, 12 जुलाई को 1 लाख और 9 अगस्त को 4.86 लाख रुपये मूल्य का कपड़ा पकड़ा था, जो भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें