फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागी लड़कियों का नहीं लगा सुराग

Sun, 23 Aug 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल गृह बालिका सदर बाजार से भागीं चार लड़कियों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस व संस्था के लोग उनकी खोजबीन में पसीना बहाते रहे। प्रोबेशन अधिकारी ने बाल कल्याण समिति को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन


सदर बाजार स्थित बाल गृह बालिका से शनिवार की सुबह छह लड़कियां भाग निकलीं। दो लड़कियों को संस्था की कर्मचारी ने रास्ते में दबोच लिया। जबकि चार भागने में सफल रहीं। इस मामले में अधीक्षिका संगीता मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने भागीं खुशबू सिंह, फोटो देवी, सोनी सिंह, कीत निषाद, माया देवी व उमा यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि लड़कियों को खोजने के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। भागीं किशोरियों की तलाश में वहां की पुलिस ने उनके घर व परिचितों के घरों पर भी दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिलीं। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है। इधर जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि लड़कियों के भागने की सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही बाल कल्याण समिति को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें