फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली सीमा का लाभ उठा रहे तस्कर

Wed, 02 Dec 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत से नेपाल को बड़ी मात्रा में डीजल, खाद, सीमेंट और रसोई गैस की तस्करी हो रही है। खुली सीमा का लाभ उठाकर तस्कर यहां से उक्त सामान नेपाल को सप्लाई कर खासा मुनाफा कमा रहे हैं। बता दें कि तस्कर खाद और कुकिंग गैस पर भारतीय नागरिकों के लिए दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ स्वयं उठाकर सरकार को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन


नेपाल में मधेसी आंदोलन से वहां आम जरूरत की वस्तुओं का अभाव होने लगा है। इसका तस्कर लाभ उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चकरपुर की सीमा से शारदा नहर के नीचे बने सोनिया और गोरखा नाले से तस्कर इन दिनों डीजल, खाद, सीमेंट और रसोई गैस की तस्करी कर वारे न्यारे करने में लगे हैं। पिछले माह एसएसबी की धनुषपुल स्थित डी कंपनी ने बड़ी मात्रा में पिलर संख्या 9, 10 और 11 के पास से डीजल, खाद और सीमेंट पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि बनबसा से उक्त सामानों की तस्करी पर नियंत्रण है, किंतु खुली भारत-नेपाल सीमा तस्करों के लिए मुफीद बनी हुई है।

तस्करी पर नियंत्रण को एसएसबी की पेट्रोलिंग बढ़ाने को कहा गया है। तस्करों से निपटने के लिए एसएसबी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीमा पर तस्करी नियंत्रण के लिए 57वीं वाहिनी के कमांडेंट को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। -केपी सिंह, डीआईजी एसएसबी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें