फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

Mon, 17 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
छात्र और प्रधानाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पीजी कॉलेज परिसर में लगी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की जानकारी होने पर अनुसूचित वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भारी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन देकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रों ने धमकी दी की अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो 25 अप्रैल के बाद उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

 सोमवार को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नीरज कालाकोटी और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षति पहुंचाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी को दिए ज्ञापन में कहा कि अराजक तत्वों ने प्रतिमा के चेहरे में चश्मा और नाक का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस पर शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर विवेक कुमार, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, नीरज कुमार, मो. इमरान, राकेश कुमार, संजीव कुमार, सुभाष कुमार, राजेश कुमार, कृष्णा टम्टा आदि मौजूद थे। इधर, प्राचार्य  का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि  प्रतिमा में नाक का हिस्सा पहले से ही चिपकाया गया है। टूटने की जानकारी होने पर उन्होंने पूरी खोजबीन के बाद तीन दिन पहले ही प्रतिमा में टूटा हुआ नाक का हिस्सा बरामद कर लिया है। किसने तोड़ा, कैसे टूटा यह कहना मुश्किल है। अज्ञात के खिलाफ लोहाघाट पुलिस थाने में तहरीर दे दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें