फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लोगों के खिलाफ मुकदमा, 23 नामजद 

Mon, 17 Apr 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान हटाने को लेकर रमनगरा गांव में प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शराब की दुकान के सेल्समैन की तहरीर पर 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें 23 लोगों को नामजद किया गया है। चार दिन पहले शराब की दुकान हटाने को लेकर रमनगरा गांव में दर्जनों महिला व पुरुषों ने प्रदर्शन किया था। सोमवार को अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन निखिल कुमार की ओर से तहरीर दी गई। सेल्समैन ने आरोप लगाया कि लोगों ने लाठी डंडे से दुकान पर तोड़फोड़ कोशिश की। इसका विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौच व मारपीट की गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर वरुण दास, गोविंद, अर्चना मंडल, दीप्ति विश्वास, रूपा, सैमोली, सुनीता, शोभा, अंजना, माया, रीना गोहरी, उज्जवला, बल्लभ, एकादशी, पारु, गीता, कौशल्या, निर्मा, विनीता, संध्या, उर्मिला, निभारानी, मंजूरानी समेत 23 लोगों को नामजद किया गया है। मुकदमे में दस लोग अज्ञात हैं। 
विज्ञापन

सात महिलाओं को भेजा गया जेल
पीलीभीत। रविवार को सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की मछली मंडी व गजरौला के कल्यानपुर नौगवां गांव स्थित देशी शराब की दुकानों को हटाने की मांग पर महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया था। दुकानों पर तोड़फोड़ करने के साथ पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई थी। दोनों स्थानों पर पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर केस दर्ज कर सात महिलाओं को गिरफ्तार किया था। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि पकड़ी गई सातों महिलाओं को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें