फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 किमी बहकर टनकपुर पहुंची लाश

Fri, 25 Sep 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले जौलजीबी-बरम मार्ग पर चिफलतरा नामक स्थान में गोरी नदी में गिरी मैक्स जीप के साथ बहे चालक का शव टनकपुर बैराज में बरामद हुआ है। इस बाबत पिथौरागढ़ पुलिस के माध्यम से मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं, अन्य लोगों की तलाश का काम दूसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन न तो जीप मिली और न ही चार लापता यात्री। खोजबीन के लिए जौलीग्रांट देहरादून से एसडीआरएफ की टीम यहां पहुंची है।
विज्ञापन


22 सितंबर को हुई जीप दुर्घटना में चालक जीवन सिंह बसेड़ा (40) पुत्र गोविंद सिंह निवासी गर्जिया समेत छह लोग सवार थे। गर्जिया के राजेंद्र सिंह (35) पुत्र महेंद्र सिंह का शव पहले दिन ही बरामद हो गया था। टनकपुर कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि शुक्रवार सुबह बैराज में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने शारदा में एक शव के उतराने की सूचना दी। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त पिथौरागढ़ जिले के थाम गांव निवासी जीप चालक जीवन सिंह बसेड़ा (28) पुत्र गोविंद सिंह बसेड़ा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ पुलिस के माध्यम से मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, शुक्रवार को भी पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन विभाग, एसएसबी के जवानों ने तलाशी अभियान जारी रखा। चिफलतरा के साथ ही जौलजीबी और अन्य क्षेत्रों में जीप और लापता लोगों की तलाश की गई। धारचूला के एसडीएम परितोष वर्मा का कहना है कि शेष चार लोगों और जीप की तलाशी का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें