फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी साहब जल्द कराओ जीप चोरी का खुलासा

Sat, 18 Jul 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात हुई टैक्सी चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका। इसे लेकर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। यूनियन ने जल्द ही टैक्सी चोरी का खुलासा करने की मांग की। कहा कि पुलिस चेकपोस्टों पर वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच कराई जाए। साथ ही चंपावत क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन


यूनियन ने कहा कि एनएच से जीप चोरी होने से टैक्सी संचालक सकते में है और चंपावत की इस पहली वारदात से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी और संचालक ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में नारायण सिंह सेठी, मनोज गरसाड़ा, विजय चौधरी, महेश सिंह, मोहन भट्ट, प्रेम कुमार आदि शामिल थे। पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने सुरक्षा से संबंधित सभी उपाय करने का भरोसा दिलाया। कहा कि मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

जांच को नेपाल पहुंचे आईओ
चंपावत और अल्मोड़ा के बीच चलने वाली अल्मोड़ा निवासी सुरेश आर्य की मैक्स जीप (यूए01/6795) बुधवार रात को जिला अस्पताल के पास एक मकान के बाहर से चोरी हो गई। इस मामले के जांच अधिकारी (आईओ) चंपावत चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह जांच कर रहे हैं। शनिवार को आईओ ने टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के अलावा नेपाल के ब्रह्मदेव जाकर मामले की कड़ी जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इस पड़ताल से भी मामले से पर्दा नहीं उठ पा रहा है।
विज्ञापन


जारी हुआ संदिग्ध का स्कैच
बुधवार की रात चंपावत से चोरी हुई मैक्स जीप के संदिग्ध शख्स का पुलिस ने स्कैच जारी किया है। पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि चल्थी पुलिस चैक पोस्ट पर वारदात के वक्त तैनात पुलिस कर्मी धर्मवीर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर ये स्कैच जारी किया गया है। स्कैच के मुताबिक जीप लेकर भागने वाला शख्स करीब 25 साल का है। इस स्कैच को अन्य जिलों को भी भेजा गया है। एसपी ने बताया कि एसओजी सहित कुल तीन टीमें जीप चोरी के सुराग के लिए लगाई गई है। अलबत्ता अभी तक किसी को कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें