फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी-छिपे जारी है नेपाल को पेट्रो पदार्थों की तस्करी

Wed, 14 Oct 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में पेट्रो पदार्थों की कमी के चलते नेपाली नागरिक बनबसा पंप से पेट्रोल और डीजल की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। वहीं, नेपाल में गहराए संकट का कई तस्कर भी फायदा उठाकर पेट्रोल और डीजल की नेपाल को सप्लाई कर मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह से नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की खासी किल्लत हो गई है। तस्कर नेपाल में 80 रुपये डीजल और 130 रुपये लीटर पेट्रोल बेच रहे हैं। बताया गया कि टनकपुर, बनबसा और  खटीमा से बाइकों पर पेट्रोल लाकर नेपाली नागरिक अपने मित्र और रिश्तेदारों के लिए काठमांडू तक भिजवा रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं, परंतु खुली सीमा का लाभ उठाकर तस्कर यहां-वहां से पेट्रोल और डीजल नेपाल पहुंचा रहे हैं।

एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने पंप स्वामियों को सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश दिए हैं। सीओ राजन सिंह रौतेला ने शारदा बैराज चौकी को पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। एसएसबी के कमांडेंट केसी राना ने भी जवानों को पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें