फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब का कारखाना मिला, छह गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2015 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव मेें परोसने के लिए हुजूरपुर क्षेत्र में नकली शराब बनाने का पता चला था। इस पर एसओजी टीम ने दबिश देकर 730 शीशी शराब, नकली होलोग्राम और खाली शीशियां बरामद की  हैं। छह लोग पकड़े गए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब का कारोबार करने वाले गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा क्षेत्र के लोगों से मत हासिल करने के लिए शराब का कारोबार गांवों में तेजी से पैठ बना रहा था।

इसकी भनक लगने पर एसपी सालिकराम वर्मा ने एएसपी नगर दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में एसओजी व पुलिस टीम को सक्रिय किया था। एसओजी टीम को मुखबिर ने हुजूरपुर क्षेत्र में अवैध शराब का कारखाना होने की सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर एसओजी टीम प्रभारी संजय दूबे व हुजूूरपुर एसओ अफसर परवेज ने खानपुर गांव निवासी विनोद तिवारी के घर छापेमारी की। इस दौरान नेबुई कला निवासी यदुनाथ, कंदरा गांव निवासी छब्बू, मोनू, पवन व रज्जन को मौके से दबोचा गया।

यहां से बंटी-बबली लेबल लगी 730 शीशी नकली शराब, 220 खाली शीशी, एक बंडल लेबल, आबकारी विभाग के होलोग्राम, तीन बाइक, एक डिग्री मापक यंत्र, एक पैकेट जिंक, एक ड्रम में घोलकर रखा गया 65 लीटर केमिकल समेत अन्य सामान बरामद किया गया।

एसपी ने पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यह शराब पंचायत चुनाव में बांटने के लिए बनाई जा रही थी। इसके पीछे कौन राजनीतिक दल व प्रत्याशी शामिल थे। इसकी जांच की जा रही है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

आबकारी विभाग को भेजेंगे पत्र

एसपी ने बताया कि जिले में सस्ती शराब परोसने के चक्कर में कारोबारी नकली शराब बनाने का धंधा कर रहे हैं। आसानी से लोग इनके चंगुल में फंस भी जाते हैं। इसको गंभीरता से लिया गया है। डीएम को सूचना देने के साथ ही इस मामले में आबकारी आयुक्त को भी पत्र भेजा जाएगा ताकि आबकारी व पुलिस संयुक्त रूप से अभियान संचालित कर इस पर काबू पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें