फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई मैक्स, छह घायल

Sun, 11 Oct 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत की ओर से टनकपुर आ रही मैक्स टैक्सी जीप ककरालीगेट के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े शक्तिमान ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक वृद्धा और दो बच्चे समेत छह लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को चंपावत के दियूरी गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग मैक्स जीप (यूके 03 टीए/0748) में सवार होकर टनकपुर को आ रहे थे कि ककरालीगेट के पास अचानक मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दियूरी निवासी हेम जोशी (27)  पुत्र गोपाल दत्त जोशी, राहुल (6) पुत्र विनय, विशाल (6) पुत्र अर्जुन, हरीश जोशी (48) पुत्र पद्मानंद जोशी, सरस्वती देवी (75) और मैक्स चालक परवीन (32) घायल हुए हैं। चिकित्साधिकारी डा. घनश्याम तिवारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हेम जोशी को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें