फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डी तट पर हो रहा मिट्टी का अवैध खनन

Sat, 14 Nov 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों हुड्डी नदी से अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी का खनन कर अन्यत्र बेचा जा रहा है। वहीं, एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के दक्षिणी छोर पर बहने वाली बरसाती हुड्डी नदी पर इन दिनों अवैध खनन करने वालाें का कब्जा है। आनंदपुर गांव के तट से हो रहे खनन कार्य में लगे कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों से मिट्टी का खनन कर अन्यत्र बेचकर सरकार को चूना लगा रहे हैं। बता दें कि अब तक हुड्डी नदी से वन विभाग द्वारा खनन की अनुमति नहीं दी गई है।

ग्रामसभा चंदनी के कुछ संपर्क मार्गों के जीर्णोद्धार के लिए एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने आरबीएम उठाने की अनुमति दी है, किंतु आनंदपुर गांव में ट्रैक्टर स्वामी प्रशासन और वन विभाग की अनुमति के बिना अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। पूर्वी तराई वन प्रभाग के रेंजर सुरेश चंद्र मेंदोला ने मिट्टी खनन से अनभिज्ञता जताते हुए जांच कराने को कहा है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच करा अवैध खनन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पाटी में एसडीएम ने खनन सामग्री जब्त की
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट ने क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे खनन कार्य को बंद करा दिया है। सिमलखेत, मूलाकोट, मैरोली, पूनाकोट, गूम आदि स्थानों से रेता बजरी, पत्थर और रोड़ी का लगातार खनन करने की शिकायतें स्थानीय प्रशासन को मिल रही थी। एसडीएम ने सभी स्थानों में एकसाथ छापेमारी कर खनन सामग्री को जब्त कर लिया। जिससे समूचे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के साथ यहां सरकारी तथा गैर सरकारी निर्माण कार्यों की गति में भी असर पड़ा है। एसडीएम ने बताया कि यहां किसी भी व्यक्ति ने प्रशासन से अनुज्ञापत्र नहीं लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें