फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी मैक्स, चार घायल 

Mon, 12 Feb 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट के समीप मल्लाढेक में अनियंत्रित होकर खेत में गिरा मैक्स वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेतीखान-लोहाघाट मोटर मार्ग पर मल्लाढेक के समीप मैक्स जीप अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। इसमें चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मैक्स जीप यूके 03टीए0028 सोमवार को डुंगरी फर्त्याल से लोहाघाट की ओर आ रही थी। लोहाघाट से करीब साढे़ तीन किमी दूर मल्लाढेक में वाणासुर किले के गेट के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे जीप अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खेतों में लुढ़क गई।

वाहन में सवार चालक किशोर सिंह (42) पुत्र नाथ सिंह निवासी कलचौड़ा, नवीन सिंह (50) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी डुंगरी फर्त्याल, कमला फर्त्याल (40) पत्नी नवीन सिंह और मोहन सिंह (55) पुत्र नर सिंह निवासी डुंगरी फर्त्याल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ. मंजीत सिंह और डॉ. जितेंद्र जोशी ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायल किशोर, नवीन, मोहन, कमला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बीएस बृजवाल, एसआई हेमंत कठैत, एसआई देवेंद्र मेहता, चीता मोबाइल के राकेश रौंकली, अशोक पुरी मौके में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें