फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लाया जा रहा ऊनी कपड़ा पकड़ा

Tue, 13 Oct 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने चेकिंग के दौरान नेपाल सीमा पर एक लाख रुपये मूल्य का ऊनी रेडीमेड गारमेंट पकड़कर कस्टम विभाग के सुपुर्द किया है। बरामद कपड़ा बेचने के लिए हिमाचल ले जाया जा रहा था। 57वीं वाहिनी के जवान चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच बोरों में सामान लेकर चेकपोस्ट पर पहुंचे दो नेपाली नागरिकों को रोका गया। तलाशी लेने पर बोरों में बड़ी संख्या में ऊनी रेडीमेड वस्त्र बरामद हुुए।
विज्ञापन


डिप्टी कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि कपड़ों में गरम स्वेटर, दस्ताने, टोपियां, मौजे, अफगानी पैंट आदि थे। बरामद सामान की कीमत 98,840 रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि काठमांडू नेपाल निवासी राजू नेपाली और पूरन परिहार के पास बिल आफ एक्सपोर्ट और खरीद के पेपर भी नहीं थे। एसएसबी चेकिंग दल में एसआई पूनम सुरीन, एएसआई विपिन राम, एचसी विजय पाल, कांस्टेबल रामअवतार, केशभान कुमार, विपुल कुमार, सुनीता देवी, योगिता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें