फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से भिड़ी एसएसबी जिप्सी, सहायक कमांडेंट सहित 8 घायल

Tue, 17 Nov 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की जिप्सी और एक प्राइवेट कार आपस में भिड़ गई। हादसे में एसएसबी के सहायक कमांडेंट के अलावा सात अन्य सवार घायल हो गए। कार में सवार चार लोग नेपाल के महेंद्रनगर जिले के रहने वाले हैं। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार अपराह्न करीब 4.30 बजे मुख्यालय से तकरीबन चार किलोमीटर दूर फुलारगांव के करीब टनकपुर को जा रही एसएसबी पंचम वाहिनी की जिप्सी (संख्या यूपी31/जी-0123) और टनकपुर से चंपावत को आ रही कार (यूके 03/टीए 0912) में टक्कर लग गई। हादसे में एसएसबी के सहायक कमांडेंट अरविंद चौधरी और कार सवार नरेंद्र सिंह (22) पुत्र पदम सिंह को जिला अस्पताल में इलाज के बाद रेफर कर दिया गया, जबकि पदम सिंह (45) पुत्र करवीर सिंह, गगन सिंह (23) पुत्र पदम सिंह, भूपेंद्र सिंह (38) पुत्र रणबहादुर सिंह (तीनों महेंद्रनगर निवासी), ड्राइवर और कार स्वामी संजीव बोहरा (28) पुत्र नवीन बोहरा तथा एसएसबी के कांस्टेबल रंजीत और चालक रवि किरण जख्मी हुए।

जिला अस्पताल में इलाज के बाद सभी घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रभारी कोतवाल माधो राम ने हादसे की वजह इन वाहनों में से किसी का भी डामर छोड़ किनारे नहीं उतरना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें