सुल्तानपुर। प्रधानपति हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए नामजद अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। प्रभारी सीजेएम,एसीजेएम द्वितीय सपना शुक्ला ने हत्याभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। मामला धम्मौर थाने के नूरपुर मामपुर गांव से जुड़ा है।
गांव निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ राजा बाबू की पत्नी अनीता सिंह धम्मौर की प्रधान है। बीते सोमवार को राजा बाबू दूबेपुर ब्लॉक से प्रधान का नामांकन पत्र लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में अकारीपुर से दूबेपुर ब्लॉक को जाने वाले मोड़ के पास राजा बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्त विक्की उर्फ करमवीर सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया।
प्रभारी सीजेएम,एसीजेएम द्वितीय सपना शुक्ला ने हत्याभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।