टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने कैंटर से बैटरी चुराने वाले एक युवक को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी कोतवाल उप निरीक्षक योगेश दत्त ने बताया कि मनिहारगोठ गांव में खड़े एक कैंटर से 8 फरवरी की रात बैटरी चोरी हो गई थी। घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस चोर का सुराग लगा रही थी।
सोमवार सुबह विचई तिराह के समीप पुलिस ने मनिहारगोठ निवासी इमरान को चुराई गई बैटरी के साथ दबोच लिया। आरोपी को आईपीसी की धारा 379, 411 के तहत जेल भेजा गया है।