फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तिया में वीरान मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत एनएच पर स्थित बस्तिया गांव में रविवार तड़के खाली पड़े एक वीरान मकान में अचानक आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ ही दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया गया कि घटना को किसी अराजक तत्व ने अंजाम दिया है। खबर लिखे जाने तक मकान स्वामी द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

नायकगोठ निवासी भीम दत्त शर्मा एवं उनके भाइयों का बस्तिया में पुराना मकान है, जो कई सालों से वीरान पड़ा है। ग्राम प्रधान नवीन सिंह बोहरा के मुताबिक रविवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे मकान के अंदर अचानक आग लग गई। धुआं और आग की लपटें देख गांव के लोग आग बुझाने दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीस सूचना पर टनकपुर से अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम ने बताया कि विभाग की टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। घटना में मकान के अंदर का काफी हिस्सा जल चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक आग किसी अराजक तत्व द्वारा लगाई गई है। इधर, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल मकान स्वामी द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें