टनकपुर (चंपावत)। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक चालक को नशे में डंपर चलाते पकड़ा। पुलिस ने एमबी एक्ट के तहत डंपर को सीज कर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण कार्रवाई की है। नशे में धुत्त डंपर के परिचालक के खिलाफ भी 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
रविवार को कोतवाल अरुण कुमार वर्मा टनकपुर-बनबसा के बीच हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि इस दौरान डंपर (यूपी78 बीएम/6878) को रोका गया। डंपर का चालक बसंत बल्लभ जोशी और क्लीनर पंकज निवासी खेतलसंडा नशे की हालत में पाए गए।
कोतवाल ने बताया कि आरोपी चालक और क्लीनर का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि डंपर को सीज कर कोर्ट चालान किया गया है, जबकि चालक और क्लीनर के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।