कस्बा में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर कार में तीन युवकों को एक युवती के साथ अश्लील हरकतें करते हुए राहगीरों ने देख लिया, जिस पर बखेड़ा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसके पहले चारों लोग अपनी कार लेकर वहां से फरार हो गए।
रविवार दोपहर राहगीरों ने पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर एक कार खड़ी देखी। कार में तीन युवक और एक युवती बैठी थी। लोगों ने कार में अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। तीनों युवकों को कार से नीचे उतार लिया तथा युवती से उसका पता पूछा। युवती दूसरे समुदाय की थी और माफी मांगते हुए रोने लगी। इसी बीच युवकों ने लोगों के साथ हाथापाई करने की कोशिश की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक तीनों युवक और युवती अपनी कार लेकर वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस प्रकार के मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है।