टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने खटीमा के एक युवक को एक किलो चार सौ ग्राम चरण के साथ पकड़ा है। आरोपी चरस को धारचूला से लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सोमवार शाम उप निरीक्षक मनोज कुमार व चीता मोबाइल के कांस्टेबल गुलाम जिलानी टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर किरोड़ा पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति बैग लेकर पैदल आता दिखा और पुलिस को देकर भागने की कोशिश करने लगा।
पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि तलाशी लेने पर बैग से एक किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई।
पकड़ा गया युवक वार्ड संख्या दस इस्लाम नगर गौहटिया खटीमा का निवासी मोहम्मद हसन है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरामद चरस धारचूला से लेकर आ रहा था। पूछताछ में आरोपी से चरस तस्करों के बारे में अहम जानकारी मिली है।