फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 किमी का किराया 200 रुपये

Sun, 25 Oct 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की जेब कट रही है। कई टैक्सी वाले 75 किलोमीटर की दूरी का किराया प्रति सवारी 200 रुपये वसूल रहे हैं। इसे लेकर कई मुसाफिरों ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के जिला महामंत्री देवीदत्त जोशी सहित कई लोगों ने बताया कि चंपावत से टनकपुर की 75 किलोमीटर के फासले के लिए टैक्सी चालक 200 रुपये वसूल रहे हैं। आपत्ति दर्ज कराने पर टैक्सी चालक अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। टैक्सियों से टनकपुर-चंपावत या चंपावत-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग का किराया 130 रुपये निर्धारित है। उधर, टनकपुर के टैक्सी संचालक जनार्दन भट्ट का कहना है कि किराये में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। अगर किसी टैक्सी चालक ने मनमाने दाम लिए, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

उधर परिवहन विभाग का कहना है कि यात्रियों की जेब काटने और तय किराए की दर से अधिक वसूलने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए औचक छापामारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें