फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनएसबी के जांच अधिकारी ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)।
पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएनएसबी) की स्थानीय शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों पर व्यापारियों द्वारा लगाए गए आरोपों की विभागीय जांच शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी से आए बैंक अधिकारी जितेंद्र सिंह नेगी ने यहां के तमाम व्यापारियों से पूछताछ की।

व्यापारी चतुर सिंह सहित कई लोगों ने बैंक के कर्मियों पर अभद्रता करने और बैंक के काम में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया। जांच अधिकारी नेगी ने जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह के अलावा कई व्यापारियों का पक्ष जाना। व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को भी बैंक के स्टाफ को बदलने की मांग रखी। व्यापारियों ने 11 मार्च को लीड बैंक अधिकारी सहित बैंक व प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन दे बैंक अधिकारी-कर्मियों को यहां से स्थानांतरित नहीं करने पर 19 मार्च से बैंक में तालाबंदी सहित आंदोलन की चेतावनी दी है। जांच अधिकारी ने सभी पक्षों को मामले में न्यायसंगत कार्रवाई करने की बात की है
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी नेगी ने बैंक प्रबंधक किशन सिंह भंडारी सहित अन्य बैंक कर्मियों से भी वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बैंक कर्मियों ने भी व्यापारी चतुर सिंह पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया था। कहा कि 12 मार्च को बैंक का कामकाज बंद कर विरोध जताया था। दोनों ओर से दी गई तहरीर पर रीठा साहिब पुलिस ने नौ मार्च को दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें