फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को उठाने की धमकी देने के मामले में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के एक युवक की ओर से चंपावत तहसील निवासी एक किशोरी को उठाने की धमकी देने के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पुलिस और व्यापार संघ पदाधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के तहत अब युवक और किशोरी आपस में किसी प्रकार का संबंध नहीं रखेंगे तथा पढ़ाई में ध्यान देंगे। साथ ही युवक कभी चंपावत नहीं आएगा। जिसके बाद युवक को उसके मामा और चाचा सिद्धार्थनगर यूपी के लिए ले गए, जबकि किशोरी अपनी मां के साथ घर को चली गई।

बताते चलें कि चंपावत तहसील निवासी एक परिवार लंबे समय से बाजपुर में रह रहा था। परिवार का मुखिया बाजपुर में एक पेट्रोल पंप में काम करता है। उसकी एक नाबालिग बेटी बाजपुर में रह कर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच सिद्धार्थनगर निवासी एक युवक का किशोरी के साथ फोन में संपर्क हुआ। फोन में होने वाली बातचीत धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गई। दोनों के परिजनों को इस बात का पता चल गया। जिसके बाद वह युवक बाजपुर से सिद्धार्थनगर चला गया। लेकिन दोनों के बीच फोन के जरिए बातचीत चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी का परिवार इन दिनों अपने गांव आया हुआ था। एक पखवाड़े पूर्व किशोरी ने युवक को मैसेज भेज चंपावत आने की बात कही। किशोरी की सूचना पर युवक चंपावत पहुंच गया। बताया जाता है कि चंपावत रवाना होने से पूर्व युवक ने किशोरी के पिता को फोन पर उसकी नाबालिग बेटी को उठाने की धमकी दी थी। सामान खरीदने चंपावत बाजार आई किशोरी की मां को युवक नजर आ गया। जिस पर महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद बाजार में जमा भीड़ ने युवक की पिटाई कर उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि युवक के परिजनों को चंपावत बुलाया गया था। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
सतीश जोशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें