फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी से करीब डेढ़ किमी दूर लोहाघाट-पाटी मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन सवार चार महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


दुर्घटना का कारण वाहन में ब्रेक नहीं लगना बताया जा रहा है, जिस कारण वाहन दीवार से टकराकर पलट गया। वाहन में चालक सहित आठ लोग सवार थे। इसमें ज्योति बिष्ट, पार्वती मौनी, नीतू मौनी, तारी बिष्ट घायल हुई हैं। उन्हें 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। यह सभी महिलाएं करवाचौथ की खरीदारी के लिए लोहाघाट जा रही थीं।
विज्ञापन


चालक दुर्घटना के बाद से फरार है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीवान सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अस्पताल में डॉ. आभाष सिंह और डॉ. विनय ने घायलों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें