फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ाई किलोग्राम चरस सहित एक अभियुक्त दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली पुलिस को रूटीन चेकिंग के दौरान एक आरोपी के कब्जे से ढाई किलो चरस बरामद करने में सफलता मिली है। आरोपी चरस बेचने पीलीभीत ले जा रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सलाहउद्दीन खान ने बताया कि शुक्रवार को बनलेख के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर पुलिस ने तलाशी ली। संदिग्ध के बैग से ढाई किलो चरस बरामद की। पुलिस की गिरफ्त में आए झांजन लाल निवासी हदुआ बिजुलाई, थाना गजरौला जिला पीलीभीत ने बताया कि वह चरस को नरसिंहडांडा से खरीद कर ला रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दो माह पूर्व भी पाटी और नरसिंहडांडा से छह सौ ग्राम चरस ले जा चुका था।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को जिला जज की अदालत में पेश किया जाएगा। चरस तस्कर को दबोचने वाली टीम में उप निरीक्षक सोनू सिंह, कांस्टेबल जीवन सौन, उमेश गिरी, सुनील आगरी, देवेंद्र राणा, जोगा नाथ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें