फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी कर भागने वाले चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोर को दबोचा
विज्ञापन

खतौली। अशोका मार्केट निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी रजनी देवी को बाइक से लेकर शुक्रवार को गंगनहर में सांझी विसर्जन करने के लिए गए। दंपति गंगनहर के स्नानघाट पर सांझी विसर्जित करने लगे। इसी दौरान दो चोर ने दंपति का मोबाइल फोन चोर कर लिया और वहां से भागने लगे। पवन कुमार ने चोरों को मोबाइल उठाते हुए देख लिया था। पवन ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी वहां से फरार हो गया। पकड़े गए चोर ने मोबाइल फोन को गंगनहर में फेंक दिया। पवन कुमार ने चोर को धमकाया। धमकाने पर चोर ने गंगनहर के अंदर से मोबाइल फोन को निकाल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस गंगनहर पर पहुंची। पवन कुमार ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें