फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना वसूल निस्तारित किया गया वन अपराध का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत सौराई ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ों का कटान करने संबंधी मामले में वन विभाग ने आरोपी ग्रामीणों से जुर्माना वसूल कर वन अपराध का मामला निस्तारित कर दिया। वन विभाग ने इस मामले में आरोपित क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह बोहरा सहित 13 अज्ञात ग्रामीणों से जुर्माने के तौर पर एक लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

गौरतलब है कि सौराई ग्राम पंचायत को सड़क से जोड़ने में बाधक बन रहे 67 पेड़ों को वन अधिनियम की परवाह करते बिना काट दिया था। जिसकी जानकारी होने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने तत्काल मौका मुआयना कर 11 फरवरी को इस मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह बोहरा सहित 13 ग्रामीणों के खिलाफ तामली थाने में वन अधिनियम की धारा 26 के तहत मामला दर्ज कराया था। वन क्षेत्राधिकारी कैलाश तिवारी ने बताया कि विभाग ने ग्राम पंचायत सौराई में पेड़ काटने वाले ग्रामीणों से 1.77 लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर लिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि मौके पर काटे गए पेड़ों की वन निगम के माध्यम से नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम नहीं कर रहा है नियंत्रण कक्ष का फोन
चंपावत। फायर सीजन में वनों में आग लगने की सूचनाओं के संकलन के लिए वन विभाग की ओर से स्थापित किए गए मुख्य नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन काम ही नहीं कर रहा है। इससे सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि वन विभाग वनों को आग से बचाने के प्रति कितना गंभीर है। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट का कहना है कि नियंत्रण कक्ष के फोन के काम न करने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें