फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा में रुपयों के लेनदेन को लेकर मनव्वर और आमिर पक्ष में कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष अपने रुपये वापस लेने के लिए गया तो दूसरे पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मोहल्ले के लोग इस मामले में समझौते के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


युवक, युवती ने जहर खाया
मुजफ्फरनगर। शहर में दो स्थानों पर युवक और युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 19 वर्षीया युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी 19 वर्षीय युवक ने भी जहर खा लिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि उसने धोखे से जहरीला पदार्थ खा लिया।

सड़क हादसों में तीन घायल
मुजफ्फरनगर। विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। छपार क्षेत्र के गांव कोलाहेड़ी निवासी मुकेश पुत्र ननवा बाइक से गांव लौट जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक गन्ने से भरी बुग्गी से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। शाहपुर क्षेत्र के गांव नया गांव होशियारपुर निवासी ओमपाल सलेमपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गया। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंजारान निवासी विपुल गर्ग की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। बताया कि वह शिवचौक पर जा रहा था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार चालक ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। आरोप है कि विरोध किया तो कार चालक ने उसके साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें