चंपावत। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी एक मजदूर की बृहस्पतिवार को अचानक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंपावत में मजदूरी करने वाले लखीमपुर निवासी अवधेश कुमार (42) पुत्र हरिद्वारी लाल की तबियत बृहस्पतिवार को सुबह अचानक खराब हो गई।
चंपावत व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, महामंत्री नवल जोशी, प्रकाशनाथ, ललित मोहन गोस्वामी, मुकेश बाबा, नंदू जोशी मजदूर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि मजदूर अवधेश कुमार की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। उन्होंने अवधेश की हृदयगति रुकने से मौत होने का अंदेशा जताया है।