फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच प्रार्थना पत्रों को समय रहते निस्तारित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू ने सभी थाना प्रभारियों को जांच प्रार्थना पत्रों को समय से निस्तारित करने को कहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने जघन्य अपराधों में पैरवी के लिए प्रत्येक अभियोग का केस आफीसर नियुक्त किए जाने, विवेचनाओं में वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने, थाना परिसरों की सफाई विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अधिक से अधिक वाहन चेक किए जाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों, दुपहिया में तीन सवारी बैठाने वालों, तेज गति से वाहन चलाने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन प्राइवेट वाहनों में रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं उनका भी चालान किया जाए। बैठक में अभियोजन अधिकारी नारायण सिंह ह्यांकी, सीओ प्रयाग सिंह कफलिया, शासकीय अधिवक्ता सुनील खर्कवाल, एलआईयू निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल, प्रतिसार निरीक्षण आरएम पांडेय, शिव सिंह गुंसाई सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें