फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग के सिपाही पर हमला, चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आबकारी विभाग के एक सिपाही पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। जिस वक्त हमला हुआ, तब सिपाही गश्त पर था। मारपीट में वह बुरी तरह चोटिल हो गया। चोटिल सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आबकारी विभाग ने हमले की पुलिस को तहरीर सौंपी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


चंपावत में तैनात आबकारी विभाग का सिपाही राजीव गड़कोटी मूल रूप से लोहाघाट का रहने वाला है। जिला आबकारी अधिकारी आरएस साह के आदेश पर मंगलवार शाम को वह लोहाघाट में गश्त पर था। इसी दौरान वह अवैध शराब को दबोचने के संबंध में एक मुखबिर से बात कर रहा था।

आरोप है कि किसी बात पर लोहाघाट के एक व्यक्ति ने सिपाही पर लात-घूसों से हमला कर दिया। हमले में सिपाही के सिर पर चोट आई है। आरोप लगाया गया कि हल्ला मचने पर सिपाही को जान से मारने की धमकी देकर हमलावर फरार हो गया। आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी ने बताया कि मारपीट करने और राजकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें