फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी का एएसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बरेली में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप में सोमवार को पकड़े गए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) विजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कर्मी अवकाश पर घर गया हुआ था। विजय सिंह के पकड़े जाने के बाद वाहिनी के अधिकारियों ने वाहिनी के साजो सामान का मिलान किया।
विज्ञापन


आईटीबीपी के प्रभारी सेनानायक बृजमोहन सिंह ने बताया कि लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी में कार्यरत एएसआई फार्मेसिस्ट विजय सिंह पर एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप लगे हैं। यह कर्मी बरेली में पुलिस हिरासत में है। आरोपी को आईटीबीपी के बरेली क्षेत्र के डीआईजी ने निलंबित कर दिया है। प्रभारी सेनानायक ने बताया कि आरोपी विजय 14 दिन के अवकाश पर बरेली स्थित घर गया हुआ है। बताया कि विजय की गिरफ्तारी और उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद वाहनी के स्टोर में रखे सामान का मिलान किया गया। मिलान में सभी सामान सही पाया गया। उच्चाधिकारियों की ओर से विजय के संबंध में मांगी गई सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें