टनकपुर (चंपावत)। किसी बात पर विवाद को लेकर ज्ञानखेड़ा में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में रेलवे लाईन किनारे ज्ञानखेड़ा निवासी नानक चंद ने आरोप लगाया है कि जहिर, सावित्री, लक्ष्मी, हरीश चंद, चंद्र कमला व शंकराचार्य ने घर में घुसकर उसकी पत्नी व बेटी के मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नानक चंद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 352, 323 व 506 के तहत मुक दमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सावित्री द्वारा दी गई तहरीर पर एनसीआई दर्ज की गई है। कोतवाल ने बताया कि मामले की तफ्तीश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।