फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के बारे में नहीं मिला कोई जानकारी, सुरागकशी में जुटी है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
नायकगोठ में हुई चोरी की घटना में पुलिस को फिलहाल चोरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। अलबत्ता एसओजी और पुलिस की टीमें चोरों का पता लगाने में जुटी है। शनिवार को पुलिस ने गांव में जाकर गृह स्वामी, किराएदार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गृहस्वामी मुकेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात चोरों ने नायकगोठ में मुकेश सिंह पुत्र दीवान सिंह के घर पर धावा बोला था। अलमारियां खंगालने के बाद चोरों को कुछ नहीं मिला तो वे किराएदार के कमरे से राशन ले गए। इधर, सामान की अच्छी तरह छानबीन के बाद गृह स्वामी मुकेश ने भी बताया कि अलमारी में एक चांदी का सिक्का और एक जोड़ी चांदी की पैजब रखी थी, जो गायब है। उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल ने बताया कि पीड़ित मुकेश की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस, एसओजी टीम ने गृहस्वामी, किराएदार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारियां हासिल की है। पुलिस का अनुमान है कि नशे के आदि युवक भी घटना में लिप्त हो सकते हैं, लिहाजा ऐसे युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें